थानेसर: हरियाणा के राज्य मंत्री राजेश नागर ने कुरुक्षेत्र और पिहोवा अनाज मंडी का जायजा लिया, अधिकारियों को दिए निर्देश
हरियाणा के राज्य मंत्री राजेश नागर और पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने आज कुरुक्षेत्र और पिहोवा अनाज मंडी का जायजा लिया है। और किसानों और आढ़तियों से बातचीत की है। और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि हरियाणा में 22 सितंबर से धान की सरकारी खरीद शुरू कर दी गई है। और तमाम व्यवस्थाएं भी मंडियो में कर ली गई है।