सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी स्थित बुद्धगिरी मढ़ी में गुरुवार को दीपमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गोपाष्टमी के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गुरुवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान नंदी शाला में 5100 दियो से रोशनी की गई दीप माला कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने महंत दिनेश गिरी महाराज का आशीर्वाद लिया।