बरौनी इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में लगने वाले ईपिक एग्रो प्रोडक्ट के सदस्यों ने DM श्रीकांत शास्त्री से शुक्रवार की दोपहर 03:00 बजे मुलाकात की. इस दौरान कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. इस दौरान डीएम ने इकाई को ससमय शुरू करने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. ताकि जिले में अधिक से अधिक स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सके.