अमरोहा: प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को आज रविवार को अमरोहा शहर में बड़ी तादाद में मुस्लिमों ने भी सुना
Amroha, Amroha | Oct 26, 2025 प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम अब मुस्लिमों में भी काफी लोकप्रिय हो चला है। कार्यक्रम की 127वीं कड़ी को आज अमरोहा में अन्य लोगों के साथ ही बड़ी तादाद में मुस्लिमों ने भी सुना। कार्यक्रम को सुनने के लिए मुस्लिमों में उत्साह देखा गया। कार्यक्रम सुनने के लिए लोग पहले से ही टीवी और रेडियो सैट व मोबाइल के चारों ओर बैठ गए।