रायबरेली: पूरे बिसेन का पुरवा में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
भदोखर थाना क्षेत्र के,पूरे बिसेन का पुरवा गांव में,रविवार को यहां,एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में,शव गांव के बाहर स्थित अंत्येष्टि स्थल में लगे पाइप में फंदे से लटकता हुआ पाया गया।सूचना पर पहुंची,भदोखर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर,पोस्टमार्टम की कार्रवाई हेतु भेज दिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि,पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।