अंबाह के सबसुख का पुरा में सोमवार दोपहर डंबर सिंह तोमर के घर में अचानक आग लगने से दो कमरों का लगभग दो लाख का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग बुझाई। हल्का पटवारी ने मौके पर पहुँचकर पंचनामा बनाया। पीड़ित परिवार ने आर्थिक सहायता की मांग की है।