कानपुर: हरबंस माहौल में महिला मित्र के साथ होटल आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
हरबंशमोहाल के एमएस पैलेस होटल में बुधवार को युवक अपनी महिला मित्र के साथ गया। उसकी वहां पर हालत बिगड़ी और संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। उसके साथ होटल गई महिला मित्र भूमिगत हो गई। मृतक के परिवार वालों से पुलिस ने सम्पर्क किया है। वहीं महिला का जो आधार कार्ड मिला उसके जरिए महिला से सम्पर्क नहीं हो पाया।थाना प्रभारी ने बताया जांच की जा रही है।