साउथ अफ्रीका में आयोजित मॉडर्न पेंटाथलॉन वर्ल्ड चैंपियनशिप में नर्मदापुरम के युवा खिलाड़ी यश बाथरे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। यश बाथरे की इस उपलब्धि पर गुरुवार को करीब 5 बजे नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना ने उन्हें कलेक्टरेट में सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं दीं।