बरेली: सावन के महीने की शुरुआत होते ही धौपेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
बरेली। सावन माह शुरू होते ही शहर के प्रमुख शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कैंट थाना क्षेत्र स्थित प्राचीन धौपेश्वर नाथ मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। ‘बोल बम’ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। शिवभक्तों ने गंगाजल से भोलेनाथ का अभिषेक किया और सुख शांति की कामना की।