कोटला कलां महादेव मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में सोमवार को साध्वी चित्रलेखा जी ने गुरु के महत्व, श्रीकृष्ण की लीलाओं और गीता के संदेश पर प्रवचन दिया। परम पूज्य मंगलानंद जी ने ऊना को ‘मिनी वृंदावन’ बताया और युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। कथा में एकादशी व्रत व प्रतिदिन गीता पाठ के महत्व पर भी जोर दिया गया। कई संतों ने उपस्थित होकर आशीर्वाद दिया।