बस्ती: रामनगर कॉलोनी, गड़गोड़िया गांधीनगर में चोरों ने खाली पड़े मकान को बनाया निशाना, नगदी व जेवरात पर किया हाथ साफ
Basti, Basti | Mar 13, 2025 बस्ती जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रामनगर कॉलोनी गड़गोड़िया गांधीनगर में स्थित एक खाली मकान को चोरों ने निशाना बनाया है घर का ताला तोड़कर चोर घर में रखें लाखों के जेवरात व नगदी चुरा ले गए, पीड़ित विवेकानंद मिश्र ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।