बस्ती: अपर पुलिस अधीक्षक ने आगामी त्यौहार में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लालगंज थाने का किया निरीक्षण
Basti, Basti | Mar 12, 2025 ASP बस्ती ओम प्रकाश सिंह ने लालगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। तत्पश्चात थाना कार्यालय, भोजनालय, मालखाना, बैरक, महिला हेल्प डेस्क, साइबर हेल्प डेस्क, हवालात, CCTNS कार्यालय आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों के उचित रख-रखाव व थाना परिसर की साफ-सफाई हेतु संबंधित को आदेशित किया। तथा जनपद में अपराध नियंत्रण, आगामी त्यौहार में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देश दिए।