बस्ती: कुआनो नदी में बड़ी संख्या में मछलियों की हुई मौत, समाजसेवी मनमोहन श्रीवास्तव ने कार्रवाई की मांग की
Basti, Basti | Mar 13, 2025 बस्ती जिले के कुआनो नदी में बड़ी संख्या में मछलियों की मौत हो गई है सुबह स्थानीय लोग जब मॉर्निंग वॉक के लिए निकले तो नदी में मरी हुई मछलियों को देखकर लोगों के होश उड़ गए, समाजसेवी मनमोहन श्रीवास्तव ने घटना की शिकायत जिला शासन से की है और मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।