झालरापाटन: झालावाड़ के जनाना अस्पताल में नर्सिंग कर्मी पर चाकू से हमला, बाल-बाल बचा कर्मी
झालावाड़ के महिला अस्पताल में रविवार दोपहर एक युवक ने नर्सिंग कर्मी पर चाकू से हमला कर दिया। हालांकि, आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत हस्तक्षेप कर नर्सिंग कर्मी को बचा लिया, जिससे उसे कोई चोट नहीं आई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे नर्सिंग ऑफिसर तरुण अपने वार्ड में ड्यूटी पर थे।