खागा: फ़तेहपुर में ट्रेन के AC कोच से तकिया और चद्दर चोरी करते सिपाही को रेलवे कर्मचारियों ने पकड़ा, GRP को सौंपा
Khaga, Fatehpur | Feb 17, 2026 फतेहपुर जिले में ट्रेन के AC कोच से तकिया और चद्दर चोरी कर लेकर जा रहे सिपाही को रेलवे कर्मियो ने पकड़ लिया। सिपाही भानु प्रताप सिंह जो कि मेला डियूटी कर वापस कानपुर जा रहे थे तभी खागा के समीप AC कोच से तकिया और चद्दर चोरी कर पन्नी में भरकर निकल रहा था। तभी रेलवे कर्मी ने सिपाही की हरकत को देख उसे रोका और रेलवे के उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया।