सोनबरसा प्रखंड अंतर्गत कन्हौली पंचायत के बेताही गांव में श्रीराम मंदिर स्थापना दिवस के अवसर पर अखंड रामायण पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन हर वर्ष 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर निर्माण तिथि की स्मृति में किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान गांव में भव्य धार्मिक जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा श्रद्धालु शामिल हुए