वाराणसी के कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, परिसर को खाली करवाकर किया गया चेकिंग
Sadar, Varanasi | Feb 13, 2026 वाराणसी में शुक्रवार को कचहरी परिसर को बम से उड़ने की धमकी जिला जज के ईमेल आईडी पर अज्ञात व्यक्ति ने दिया। धमकी मिलने के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया। कचहरी परिसर को खाली करवा कर बम स्क्वॉड की टीम के साथ पुलिस प्रशासन की टीम ने चेकिंग किया। वही वाराणसी में धमकी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।