जलालाबाद: गाँव सुल्तानपुर मजदूरी के पैसे ना देने के कारण पति ने खाई सल्फास की गोलियां,पीड़ित महिला ने थाने में दी तहरीर
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी महिला मैंनाज पत्नी इरशाद ने थाने में आज प्रार्थना पत्र देकर बताया उनका पति ठेके पर मकान निर्माण का काम करता था। मनोज गुप्ता मोहल्ला नौसरा का चार मंजिल मकान बनाने का उन्होंने 5 लाख में ठेका लिया था। उन्होंने मकान बनवाने का पैसा मांगा तो मनोज गुप्ता ने पैसा देने से मना कर दिया।