मोठ: कुरैठा सांस्कृतिक महोत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा, उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
Moth, Jhansi | Jan 31, 2024 ग्राम कुरेठा में श्री विष्णु महायज्ञ एवं कथा के शुभारंभ में आज बेतवा नदी कोटरा घाट से कलश यात्रा प्रारंभ होकर कुरैठा के राम जानकी मंदिर एवं माता मंदिर पहुंची जहां पर वैदिक मंत्रों के बीच पूजा-अर्चना की गई। कलश यात्रा में डीजे घोड़े बाजे के साथ धार्मिक गीतों पर महिलाओं सहित श्रद्धालु जमकर थिरकते हुए नजर आए। कलश यात्रा का ग्राम वासियों ने पुष्प वर्षा की।