मंडलायुक्त अजीत कुमार ने विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने बिजली, पानी और राशन वितरण जैसी मूलभूत सेवाओं में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को राशन की सही तौल और गैस की कालाबाजारी रोकने को कहा गया। बिजली विभाग को जर्जर तार हटाने और पेयजल आपूर्ति के समय कटौती न करने के निर्देश दिए गए। साथ ही मिलावटखोरी पर रोक के निर्देश।