शराब पीने का साधन उपलब्ध कराने वाला शख्स हरेठी गांव से गिरफ्तार, सक्ती पुलिस की कार्रवाई
Sakti, Sakti | Jan 27, 2024 दरअसल, सक्ती पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की हरेठी गांव में संतोष कलार आम जगह पर लोगों शराब पीने का साधन उपलब्ध करा रहा है। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और संतोष कलार को शराब पीने का साधन उपलब्ध कराते पकड़ा और मौके से शराब की खाली और भरी बोतल जब्त किया है और उसके विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 36 (c) के तहत कार्रवाई की है।