गुरुवार की पूर्वाह्न करीब 9 बजे बडहिया थाना क्षेत्र में इंदपुर गांव के समीप विमल सिंह लाइन होटल के पास अज्ञात बाइक सवार साइकिल में टक्कर मारता फरार हो गया. हादसे में हृदनबीघा निवासी स्वर्गीय सच्चिदानंद सिंह का पुत्र 50 वर्षीय साइकिल सवार सुजीत कुमार जख्मी हो गए. जिनका बडहिया रेफरल अस्पताल में इलाज हुआ. यहां से उन्हें सदर अस्पताल लखीसराय रेफर किया गया.