शनिवार की शाम लगभग 5:00 बजे के करीब छौड़ाही प्रखंड के अमारी पंचायत अंतर्गत पीरनगर गांव में श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन कार्यक्रम को लेकर गांव में सुबह से ही उत्सव का माहौल बना रहा। पूजा पंडाल में विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना एवं आरती की गई, जिसके बाद गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों