पुष्पराजगढ़: अमरकंटक: नर्मदा मंदिर में पूजा के बाद संत दादा गुरु महाराज ने नर्मदा परिक्रमा के लिए किया तट परिवर्तन
तपस्वी संत दादा गुरु महाराज ने शनिवार 10 बजे हजारों समर्थकों एवं नर्मदा परिक्रमावासियों के साथ पवित्र नगरी अमरकंटक में मां नर्मदा जी का विधिवत पूजन-अर्चन कर तट परिवर्तन एवं जल परिवर्तन की पावन धार्मिक परंपरा का श्रद्धापूर्वक निर्वहन किया।तट परिवर्तन के बाद संत दादा गुरु महाराज ने कबीर चबूतरा, करंजिया (जिला डिंडोरी) के लिए प्रस्थान किया।