पुष्पराजगढ़: अमरकंटक-जलेश्वर मार्ग पर बाघिन सड़क पार करती हुई दिखाई दी
अमरकंटक जलेश्वर मार्ग पर सड़क पार करते हुए बाघिन का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार दोपहर 4:00 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।राजेंद्र ग्राम निवासी गुप्ता परिवार ने वाहन रोककर बाघिन को फेंसिंग तार पार करने का प्रयास करते हुए देखा। जिसका वीडियो उन्होंने बनाया साथ ही इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने सतर्क रहने लोगों को कहा है।