चूरू: पड़िहारा हवाई पट्टी के पास छात्रा से गैंग रेप मामले में 4 लोगों को उम्रकैद की सजा, चूरू की पोक्सो कोर्ट ने सुनाया फैसला
Churu, Churu | Sep 25, 2025 चूरू की पोक्सो कोर्ट-2 ने साल 2022 में पड़िहारा हवाई पट्टी के पास सुनसान जगह में 9 वीं कक्षा की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में अपना फैसला सुना दिया है। कोर्ट ने चार आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपियों ने 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा के पिता का एक्सीडेंट होने का बहाना बनाकर उसका अपहरण किया।