बंगाणा: बंगाणा में क्षय रोग उन्मूलन की बड़ी मुहिम, 1000 लोगों की हुई निशुल्क जांच
Bangana, Una | Sep 16, 2025 क्षय रोग उन्मूलन को लेकर बंगाणा में मंगलवार को जागरूकता और जांच अभियान चलाया गया। इसमें करीब 1000 लोगों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वरिष्ठ चिकित्सक एवं पर्यवेक्षक डॉ. अमित संदल की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों ने मौके पर जांच की और संदिग्ध मामलों के नमूने भी लिए।