सीतापुर: लालबाग इलाके में अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन का बुलडोजर चला, दुकानदारों में मचा हड़कम्प
नगर के लालबाग इलाके में अवैध अतिक्रमण पर जिला प्रशासन के द्वारा बुलडोजर कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार लंबे समय से लालबाग से आंख अस्पताल मार्ग पर लोगों के द्वारा दुकानों के बाहर अवैध अतिक्रमण किया गया था। नोटिस मिलने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। जिसके चलते तहसील प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने मौके पर बुलडोजर करवाई कर हड़कम्प मचा दिया था।