सरई पुलिस ने 10 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।आरोपी गोपाल सिंह पिता सोन सिंह (उम्र 26 वर्ष), निवासी ग्राम मिट्ठू महुआ, को बुधवार 4 बजे गिरफ्तार किया ।धारा 294, 323, 506 भादवि के मामले में स्थाई वारंटी था।पुलिस के अनुसार आरोपी पिछले लगभग 10 वर्षों से फरार चल रहा था।