ग्वालियर गिर्द: झोपड़पट्टी पर पेशाब करने वाला गिरफ्तार, शरद पुजारी का लाइसेंस होगा रद्द
सिरोल इलाके में सड़क किनारे झोपड़पट्टी में रहने वाले दंपत्ति पर पिस्टल तानने वाला आरोपी शरद पुजारी गिरफ्तार कर लिया गया है।उसने बीते रोज यहां गरीब दंपत्ति की झोपड़ी पर पेशाब करी थी शरद ने दंपत्ति के विरोध के बावजूद अपनी हरकत नहीं रोकी।बहस होने पर शरद पुजारी ने अपनी लायसेंसी रिवाल्वर तान दी और जान से मारने की धमकी देने लगा।पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।