बाड़ी विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का विधायक जसवंत सिंह गुर्जर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य की धीमी प्रगति देख विधायक ने गहरी नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों व ठेकेदार को फटकार लगाई। विधायक ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक माह के भीतर सड़कों का कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो संबंधित फर्म को ब्लै