बंगाणा: खरयालता व डीहर पंचायत में जलापूर्ति बहाल, अधिशासी अभियंता हरभजन सिंह ने दी जानकारी
Bangana, Una | Sep 17, 2025 उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत खरयालता और डीहर में लंबे समय बाद बुधवार को जल आपूर्ति बहाल होने पर ग्रामीणों के चेहरों पर रौनक लौटी है। जल शक्ति विभाग थानाकलां के अधिशासी अभियंता थानाकलां हरभजन सिंह ने बताया कि दोनों पंचायतों में कई दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद जल आपूर्ति बहाल हो पाई। इस कार्य में सहायक अभियंता अशोक कुमार, जेई अजय कुमार सहित टीम ने सहयोग किया।