जिले के 29 डीडब्ल्यूडी में स्लीपर बस व ट्रक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत के मामले में ट्रक ड्राइवर की रिपोर्ट के आधार पर बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने के आरोप में मामला दर्ज करवाया गया है। इस हादसे में लगभग 22 जने घायल हो गए थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और बस भी क्षतिग्रस्त हो गई।