शीतलहरी और सर्द पछुआ हवा के प्रकोप को देखते हुए सामाजिक कार्यकर्ता नीतिश जयसवाल ने महागामा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान वार्ड नंबर 2 और 4 में जाकर गरीब, असहाय और दिव्यांग लोगों के बीच 40 कंबल का वितरण किया गया। कंबल मिलने से लोगों के चेहरे पर मुस्कान देखी गई। उन्होंने साधुवाद कहां।