कांके: रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा
Kanke, Ranchi | Jun 19, 2024 रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट में सभी यात्रियों की जांच की जा रही है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के बाहर काफी संख्या में CISF जवान की तैनाती की गई है। बता दे कि बीते दिन रांची एयरपोर्ट समेत देश के कुल 41 एयरपोर्ट को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी।