चांद: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांद में व्यवस्था बदहाल होने से आमजन परेशान #jansamasya
चांद नगर के स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है। यहां नर्स के भरोसे इलाज चल रहा है। मंगलवार शाम 6 बजे यहां इलाज कराने आई बबीता कृष्ण कुमार पवार ने बताया कि उन्हे यहां पीने का पानी तक नहीं मिल रहा है। सिर्फ नर्स ही यहां पर सेवाएं दे रही है। आपकों बता दे कि 30 गांव का सेंटर होने के बाद भी चांद में डाक्टर की नियुक्ति नहीं हैं