जगाधरी: अंसल टाउन के पास से चोर 66000 केवी की बिजली की तारें काटकर ले गए, पुलिस जांच में जुटी
बिजली होने पर मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के जेई ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि रात के अंधेरे में जो पोल के ऊपर से 66000 केवी की बिजली की तारों को चोर चुरा कर ले गए हैं। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू की है। जिस तरह से इतनी हैवी वोल्टेज की तारों को काट लिया गया कहीं ना कहीं इसमें मिली भगत भी सामने आ रही है।