उरई: उरई कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोर पर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर व नगद रुपए चोरी करने के मामले में मुकदमा किया दर्ज।
Orai, Jalaun | Apr 28, 2024 उरई कोतवाली पुलिस को घर के मालिक ने मामले की तहरीर देते हुए बताया, कि मोहल्ला सुशील नगर के घर में अज्ञात चोर घुस आया और घर में रखे सोने चांदी के जेवर पर नगद रुपए चोरी कर मौके से फरार हो गया, वहीं उरई कोतवाली पुलिस ने आज अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।