संपतचक: जैवर में बच्चों के लिए मुफ्त फिजिकल अकादमी का उद्घाटन, 20 गांवों के लिए खेल व नौकरी की तैयारी का अवसर
16 दिसंबर 2025 ग्राम जैवर (थाना गौरीचक) में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों में खेल और नौकरी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक फिजिकल अकादमी का औपचारिक उद्घाटन किया गया। यह अकादमी सीधे तौर पर उन बच्चों के लिए बनाई गई है जो संसाधन और व्यवस्था के अभाव की वजह से नौकरी की तैयारी और खेल प्रशिक्षण नहीं कर पाते थे। उद्घाटन कार्यक्रम में आसपास के