बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा आईटीआई कैंपस में जॉब कैंप आयोजित, 50 रिक्तियों के विरुद्ध 37 का स्थल पर हुआ चयन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया. जहां 50 रिक्तियों के विरुद्ध 37 अभ्यर्थियों का स्थल पर ही. चयन किया गया. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि भारत फाइनेंसियल इनक्लूजन लिमिटेड के प्रतिनिधि अभिषेक कुमार ने कैम्प में मौजूद अभ्यर्थियों को कार्य के बारे में बताया.