मेहनगर: ठेकमा बाजार में संत शिरोमणि रविदास जयंती पर श्रद्धा और उत्साह के साथ भव्य झांकी निकाली गई, पुलिस प्रशासन रहा अलर्ट
आजमगढ़ जनपद के ठेकमा बाजार में रविवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती लोगों द्वारा बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया । उक्त अवसर पर भव्य झांकी निकाली गई और क्षेत्र में भ्रमण कराया गया । वही झांकी के दौरान स्थानीय पुलिस प्रशासन सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी में जुटा रहा । वक्ताओं ने बताया कि संत रविदास ने लोगों को प्रेम, समानता और भाईचारे का संदेश दिया।