सीएम योगी आदित्यनाथ ने कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए की गई व्यवस्था का लिया जायजा
Sadar, Varanasi | Jan 16, 2025 वाराणसी के दौरे पर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों से समीक्षा बैठक करने के बाद गुरुवार शाम 8 बजे के आसपास कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर महाकुंभ के बाद श्रद्धालुओं के पलट प्रवाह को देखते हुए रेलवे द्वारा बनाए गए शेल्टर होम एवं सुविधाओं के लिए किए गए इंतजाम का निरीक्षण किया।