निचलौल थाना क्षेत्र के भारत नेपाल बार्डर से सटे झुलनीपुर गांव के टोला सेमरहना के पास एक युवक बाइक खड़ा कर शौच करने लगा। इसी बीच वह अचानक गिर पड़ा। उसके बाद लोगों की मदद से युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया