बल्दीराय: बल्दीराय तहसील में नवागत एसडीएम ने अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ संभाला कार्यभार, की बैठक
बल्दीराय तहसील में तैनात नवागत एसडीएम ने गुरुवार को सुबह 10:00 बजे तहसील पहुंच कर विधिवत चार्ज लिए ,उसके बाद तहसील कार्यालय का निरीक्षण करने के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किए ,उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं को धरातल पर उतारना और जनता की समस्याओं का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण करना उनकी प्रथम ,,प्राथमिकता होगी