सतना। रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत गौहारी के पास ऑटो की ठोकर लगने से बाइक सवार और 3 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए।जिनको इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने बताया कि रितिका पुत्री सियाराम दाहिया 17 वर्ष, खुशी यादव 17 वर्ष और कृति यादव 17 वर्ष, निवासी गौहारी, हमेशा की तरह गुरुवार की सुबह अपने गांव से भटवारा जा रही थी।इस दौरान हादसे का हुई शिकार।