बहेड़ी: सिरसा चौकी क्षेत्र में कार से टकराई नीलगाय, कार के परखच्चे उड़े, नीलगाय की मौत, भुड़िया चौकी इंचार्ज घायल
बहेड़ी क्षेत्र में आवारा पशुओं से होने वाले हादसे एक के बाद एक सामने आ रहे हैं ताज़ा मामला बहेड़ी थाना क्षेत्र के सिरसा चौकी क्षेत्र का है जहां बहेड़ी कोतवाली के भुड़िया चौकी प्रभारी उप निरीक्षक शेखर खोखर बहेड़ी कोतवाली में आयोजित विभागीय मीटिंग में शामिल होने को अपनी कार से आ रहे थे कि तभी सिरसा चौकी क्षेत्र में अचानक एक नीलगाय कार से टकरा गई।