जयसिंहनगर: कोल्लू डोंगरी के पास वाहन गिरने से तीन घायल, डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
सीधी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोल्लू डोंगरी के पास बनसुकली रोड मेंमंगलवार की दोपहर 3 बजे लगभग एक अनियंत्रित वाहन रोड से किनारे गिर गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, जहां प्रधान आरक्षक जगभान सिंह और पायलट सद्दाम हुसैन ने घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल जयसिंहनगर पहुंचाया।