जालौन: जालौन कोतवाली पुलिस ने जुआ खेल रहे पांच लोगों को ताश की गड्डी व नकदी के साथ किया गिरफ्तार, मुकदमा किया दर्ज
Jalaun, Jalaun | Apr 6, 2024 जालौन कोतवाली पुलिस लगातार पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर क्षेत्र में अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चला रही है। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की और छापेमारी के दौरान जुआ खेल रहे 5 लोगों को लगभग ₹22000 व ताश की गड्डी के साथ गिरफ्तार किया और मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की है।