बेगूसराय: नावकोठी थाना पुलिस ने पटना से अपहृत किशोर को किया बरामद, SP ने दी जानकारी
नावकोठी थाना की पुलिस ने अपहरण किए गए किशोर को पटना से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी रविवार की शाम 6:00 बजे एसपी मनीष ने पुलिस प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि पिछले दिनों नावकोठी थाना में एक किशोर के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था.