फतुहा: सबलपुर सिक्स लेन के पास ग्रामीणों ने एक भटकती किशोरी को नदी थाना पुलिस को सौंपा
Fatwah, Patna | Aug 30, 2025 सबलपुर सिक्स लेन के पास एक भटकती किशोरी को ग्रामीणों ने नदी थाना पुलिस को सौंप दिया है। किशोरी भभुआ जिले के पुसौली के गांव के रहने वाले संतोष चौबे की 12 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी है। रिया कुमारी के माता-पिता गुजरात के किसी शहर में रहकर मजदूरी करते हैं। रिया अपने दादी के साथ गांव में रहती है। रिया ने बताई सासाराम स्टेशन ट्रेन पकड़कर भटक कर यहां पहुंच गई है।